Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सलमान को याद आई पिता सलीम खान की सीख, बोले–'काश मैंने ये बात पहले सुनी होती'

इस पोस्ट पर फैन्स और सेलिब्रिटीज़ से लेकर आम दर्शक तक, सभी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आखिर सलमान ने ऐसा क्या लिखा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

27 Jul 2025

सलमान को याद आई पिता सलीम खान की सीख, बोले–'काश मैंने ये बात पहले सुनी होती'

सलमान खान हाल ही में फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे और इन दिनों वह निर्देशक अपूर्व लाखिया की 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर तैयारी में व्यस्त हैं, जो गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। इसी बीच सलमान का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पिता सलीम खान को याद करते हुए एक भावुक जिक्र किया है। इस पोस्ट पर फैन्स और सेलिब्रिटीज़ से लेकर आम दर्शक तक, सभी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आखिर सलमान ने ऐसा क्या लिखा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ निजी पलों या प्रेरणादायक विचार शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने अपने पिता सलीम खान की एक सीख को शब्दों में पिरोया है। उन्होंने लिखा, "वर्तमान ही वो समय है जो आगे चलकर आपका अतीत बनता है और वही अतीत आपके भविष्य की दिशा तय करता है। इसलिए वर्तमान को एक उपहार मानकर उसका सही उपयोग करना चाहिए। अगर गलतियों को बार-बार दोहराया जाए, तो वे आदत बन जाती हैं और फिर धीरे-धीरे वही आदतें आपके चरित्र को गढ़ने लगती हैं। दूसरों पर दोष मत मढ़ो, क्योंकि कोई भी इंसान आपको वो करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता, जो आप खुद न करना चाहें।" सलमान ने आगे लिखा, "ये बात अभी मेरे पापा ने मुझसे कही और मुझे महसूस हुआ कि यह बात कितनी गहराई से सच है। काश मैंने ये बात पहले सुनी होती।"

'बैटल ऑफ गलवान' के अलावा सलमान अपनी सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में भी लौट रहे हैं। 'बजरंगी भाईजान 2' को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है।

गौरतलब है कि साल 2015 में रिलीज़ हुई 'बजरंगी भाईजान' ने महज 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी होकर दुनियाभर में 918 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलमान को याद आई पिता सलीम खान की सीख, बोले–'काश मैंने ये बात
इस पोस्ट पर फैन्स और सेलिब्रिटीज़ से लेकर आम दर्शक तक, सभी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आखिर सलमान ने ऐसा क्या लिखा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News